सरताज खान
गाजियाबाद (लोनी)। नगर पालिका परिषद क्षेत्र में जहां एक तरफ अवैध रूप से संचालित पानी प्लांटो द्वारा भारी मात्रा में भूजल दोहन किया जा रहा है। वही दूसरी ओर एक बड़ी संख्या में लगे समर्सिबल उसे चार चांद लगाने का काम कर रहे हैं। नतीजन कभी 20 फुट पर रहने वाला जलस्तर घटकर 100-150 फुट या कहीं-कहीं इससे भी अधिक गहराई तक नीचे पहुंच चुका है। संदर्भ में संबंधित विभाग द्वारा समय रहते कोई ठोस कार्यवाही अमल में नहीं लाई गई तो आने वाले समय में इसके कितने भयंकर परिणाम भुगतने पड सकते हैं, अंदाज लगाना मुश्किल है।
निजी समर्सिबलो से बर्बाद किया जा रहा जल
गांव हो या शहरी क्षेत्र यहां हजारों लोग ऐसे है, जिन्होंने जरूरत न होने के बावजूद अपने आराम के लिए घरों में समर्सिबल की व्यवस्था करा रखी है। जिनमें अधिकांश संख्या ऐसे दंपतियों की है, जिन्हें जरूरत से कहीं अधिक पानी बर्बाद करते हुए देखा जा सकता है। यही नहीं क्षेत्र में एक बड़ी संख्या दूध डेयरी संचालकों की है, जो अपने पशुओं के नहलाने-धोने के अलावा गोबर को नालियों में बहाने आदि के लिए जरूरत से कहीं अधिक पानी बर्बाद करते हैं। इस तरह लगातार गिरते जा रहे भूजल स्तर का ही नतीजा है कि लोगो को आए दिन अपने समर्सिबल बोरिंग को और अधिक गहराई तक कराते हुए देखा जा सकता है। अफसोस की बात तो यह है कि भूजल स्तर की निरंतर अतिसंवेदनशील बनती जा रही है। इस स्थिति के बावजूद लोग पानी की अनावश्यक रूप से बर्बादी करने से बाज नहीं आ रहे हैं।
उक्त संदर्भ में नागरिकों का आरोप है कि भूजल स्तर कि लगातार बिगड़ती जा रही स्थिति के तमाम कारणों की जानकारी रखते हुए भी पुलिस प्रशासन अपने निजी स्वार्थ के चलते जानबूझकर इस ओर से अंजान बने बैठे है। जिनकी इक्का-दुक्का कार्यवाही के दौरान यदि किसी अवैध प्लांट को बंद भी करा दिया जाता है, कुछ दिन बाद ही वह पुन: संचालित हो जाता है जो उनकी कार्यप्रणाली को संदिग्ध बनाता है। यदि समय रहते उक्त अवैध मामले में एक ठोस रणनीति के तहत कार्यवाही अमल में नहीं लाई गई तो यह तय है कि आने वाली पीढ़ी को एक- एक बूंद के लिए तरसना होगा।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…