संदीप कुमार श्रीवास्तव
सियर(बलिया)। हिंदू धर्म के अनुसार हर जगह मां की प्रतिमा रखकर दीपावली के पावन पर्व पर दीपोत्सव कर पूजन पाठन का कार्य किया जाता है। हिंदू धर्म के रीति रिवाज के अनुसार फिर विसर्जन पूजन किया जाता है। ऐसे में ही सियर ब्लाक के अंतर्गत मलेरा का मौजा वाराडीह में श्री लक्ष्मी जी के मंदिर प्रांगण में प्रथम पूज्य श्री गणेश जी, माता श्री लक्ष्मी जी, माता श्री सरस्वती जी का पूजन हर साल की भांति इस साल भी संदीप कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में किया गया।
वही मऊरहा ग्राम प्रधान अक्षय गुप्ता को भी स्मृति चिन्ह के रूप में महर्षि भृगुनाथ बाबा का दृश्य देकर सम्मानित किया। स्काउट गाइड के लीडर राहुल ठाकुर अपने टीम के साथ उपस्थित रहे। स्काउट गाइड टीम को भी स्मृति चिन्ह आईएसएस युवा क्लब द्वारा देकर स्काउट गाइड के विद्यार्थियों का गौरव बढ़ाया गया। संदीप कुमार श्रीवास्तव ने आए हुए स्काउट गाइड के सभी विद्यार्थियों का स्वागत अभिनंदन और वंदन किया व हिंदू युवा वाहिनी के सभी पदाधिकारियों और सदस्य गणों का अभिवादन स्वागत किया। गांव की माताएं मां का आंचल भर भावुक हो गई। खूब धूमधाम से माता जी का विदाई समारोह संपन्न किया गया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…