Kanpur

कानपुर : सरेराह ताबड़तोड़ फायरिंग कर युवक की हत्या, पुलिस जुटी जांच में

आदिल अहमद

कानपुर। फज़लगंज थाना क्षेत्र में एक युवक की ताबड़तोड़ फायरिंग कर हत्या कर दी गई। सबसे शर्मनाक बात इसमें यह रही कि युवक गोली लगने से घायल होकर सड़क पर तड़पता रहा मगर उसकी मदद के लिए कोई भी आगे नहीं आया। घटना का कारण नशेबाज़ी में हुआ विवाद बताया जा रहा है।

घटना के सम्बन्ध में मिली जानकारी के अनुसार, कानपुर में फजलगंज के दर्शनपुरवा बंबा रोड पर सोमवार रात नशेबाजी के विवाद में एक युवक की हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। हमलावर ताबड़तोड़ फायरिंग करके फरार हो गए। काफी देर तक युवक सड़क पर पड़ा तड़पता रहा, लेकिन कोई भी उसे उठाकर अस्पताल नहीं ले गया।

घटना की जानकारी मिलते ही  परिवार वाले मौके पर पहुंचे और अस्पताल ले गए, लेकिन तब तक युवक की मौत हो चुकी थी। सूचना पर फजलगंज थाने का फोर्स मौके पहुंचा। एडीसीपी साउथ मनीष सोनकर ने बताया कि परिवार वालों ने बम्बा रोड पर ही रहने वाले कुछ युवकों पर हत्या का आरोप लगाया है। आरोपी अपने घरों से फरार हैं। उनकी तलाश की जा रही है। साथ ही घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी निकलवाई जा रही है।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts