National

इस माह के आखिर तक सपा के साथ गठबंधन को लेकर फैसला ले लिया जायेगा : जयंत चौधरी

तारिक खान

डेस्क। राष्टीय लोकदल (रालोद) के अध्यक्ष जयंत चौधरी ने विधानसभा चुनाव 2022 में सपा के साथ गठबंधन का इशारा किया है। उन्होंने गठबंधन को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। जयंत चौधरी ने कहा है कि इस महीने के आखिरी तक गठबंधन को लेकर फैसला ले लिया जाएगा।

जयंत चौधरी ने समाजवादी पार्टी (सपा) के साथ गठबंधन के सवाल पर कहा कि नवंबर महीने के अंत तक निर्णय ले लिया जाएगा। हालांकि समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव रालोद के साथ गठबंधन को लेकर कई बार तस्वीर साफ कर चुके हैं। लेकिन आधिकारिक तौर पर अभी किसी भी पार्टी की तरफ से निर्णन नहीं आया है। अब जयंत चौधरी के इस बयान के बाद तस्वीरे साफ़ होती दिखाई दे रही है।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts