मुकेश यादव
मऊ। मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के देवसीपुर गांव में शुक्रवार की शाम एक युवक ने गांव की एक विवाहित युवती को घर के बाहर बुलाने के बाद गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद युवक ने खुद को भी गोली मारकर जान दे दी। युवती की छह माह पहले ही शादी हुई थी। दो लोगों की मौत की सूचना से पूरा गांव सिहर उठा और पुलिस महकमे में भी हडकंप मच गया।
घटना के सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक सुशील घुले ने बताया कि वंदना की मां तारा देवी ने अपने बयान में बताया कि सुधाकर ने पहले उनकी बेटी की गोली मार दी, जब उसकी मौत हो गई, तो खुद को भी गोली मार ली। बताया कि वंदना किसी बहाने से घर के बाहर निकली थी, इसी दौरान यह घटना हुई। एसपी ने बताया कि घटना की वजह का पता नहीं चल सका है। इसकी जांच की जा रही है।
वही गाँव के लोग चर्चा करते सुने गए कि सुधाकर कुछ दिनों से असलहा लेकर गांव में घूमता था। उसके रवैये से परिवार वाले भी नाराज़ थे। उधर, वंदना दो भाई-बहन थी। शुक्रवार की शाम छह बजे तक देवसीपुर में सब कुछ सामान्य था, लेकिन बाद में सात बजे हुर्ठ घटना के बाद गांव सिहरन दौड़ गई। मौके पर पुलिस फोर्स तैनात है।
पुलिस ने लाशो का पंचनामा कर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है। आज दोपहर में दोनों लाशो का पोस्टमार्टम होने की सम्भावना है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतज़ार अग्रिम कार्यवाही के लिए कर रही है। क्षेत्र में पुलिस बल की तैनाती कर दिया गया है। मृतक युवक और युवती के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने मामले की जाँच शुरू कर दी है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…