Crime

कांग्रेस प्रवक्ता रौशनी कुशल जायसवाल को मिली जान से मारने की धमकी, मुकदमा दर्ज

ए0 जावेद

वाराणसी। कांग्रेस की प्रदेश प्रवक्ता और चर्चित नेत्री रौशनी कुशल जायसवाल को फ़ोन पर जान से मारने की धमकी मिली है। शनिवार को मिली इस धमकी के बाद कांग्रेस नेत्री पुलिस को तहरीर देकर जान माल की सुरक्षा की मांग किया है। मिली तहरीर के अनुसार भेलूपुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है। इंस्पेक्टर भेलूपुर रमाकांत दुबे ने मुकदमा दर्ज होने की पुष्टि किया है।

रौशनी कुशल जायसवाल ने अपनी लिखित तहरीर में आरोप लगाया है कि बीते शनिवार की रात 22:56 पर उनके कार्यालय के मोबाइल नम्बर 8299741952 पर किसी अज्ञात नम्बर से कॉल आया, जिसमे कॉलर ने खुद को भाजपा कार्यकर्ता बताते हुए भाजपा के विरोध में बोलने पर जान से मरने की धमकी दिया है। कांग्रेस नेत्री ने इसकी लिखित तहरीर पुलिस को देकर पुलिस से खुद की और परिवार की सुरक्षा की मांग किया है।

कांग्रेस नेत्री ने इस सम्बन्ध में के पत्र पुलिस कमिश्नर वाराणसी ए सतीश गणेश को भी प्रेषित किया है। जिसमे उन्होंने अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा हेतु पुलिस से मांग किया है। पुलिस मामले में मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर चुकी है।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts