शाहीन बनारसी
मेरठ। मेरठ के गढ़ रोड स्थित बैंक्वेट हॉल में कल रात को शादी का एक प्रोग्राम था। जिसमे हैरान कर देने वाला दुष्कर्म का एक मामला सामने आया है। शादी समारोह में बारात में आई दुल्हे की भांजी के साथ दुष्कर्म किया गया। दुष्कर्म के बाद लड़की की गला घोंट कर हत्या कर दी गई है। बताया जा रहा है कि मेडिकल थाना क्षेत्र की पॉश कालोनी के रहने वाले एक व्यापारी के बेटे की शादी थी। जिसका आयोजन गढ़ रोड स्थित बैंक्वेट हॉल में चल रहा था।
वहीं परिवार के लोगों ने हंगामा किया तो बैंक्वेट हॉल में तैनात सिक्योरिटी गार्डों ने उनके साथ मारपीट कर दी। सूचना मिलने पर भावनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और लड़की व युवक को मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने लड़की को मृत घोषित कर दिया। शादी समारोह में लोगों के साथ गार्डों द्वारा मारपीट की जानकारी मिलते ही भाजपा नेता अंकित चौधरी कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंच गए और हंगामा कर कार्रवाई की मांग की।
पीड़ित परिवार आक्रोशित है। मेडिकल कॉलेज में बड़ी संख्या में पुलिस बल लगा दिया गया। देर रात तक पुलिस जांच कर रही थी। आरोपी शादी समारोह में कैसे पहुंचा। इसकी जानकारी अभी न तो पीड़ित परिवार को है और न ही बैक्वेट हॉल वालों को है। पुलिस ने बताया कि आरोपी युवक रवि बालियान शामली का रहने वाला है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…