demo pic
ए जावेद संग मीम रुमान
गोरखपुर। किसी की ख़ुशी किसी के ग़म की बड़ी वजह बन सकती है। इसका जीता जागता उदहारण गोरखपुर जनपद के बडहलगंज इलाके में देखने को मिला जब दीपावली की आतिशबाजी का एक पटाखा एक गरीब की झोपड़ी पर आकर गिर पड़ा। पटाखा गिरने के कारण झोपड़ी में आग लग गई। इस दरमियान झोपड़ी में रखा हुआ गैस सिलेंडर फट गया और आस पास के कई मकान भी इसकी जद में आ गए और गृहस्तियाँ जलकर ख़ाक हो गई।
मामला बड़हलगंज क्षेत्र के खड़ेसरी गांव का है जहा पर बृहस्पतिवार की देर रात सांई मंदिर के निकट नई बस्ती में एक झोपड़ी में पटाखे से आग लग गयी। झोपड़ी में रखा रसोई गैस सिलेंडर फटा तो कई अन्य घर भी जल गए। हादसे से गांव में अफरातफरी मच गई। पुलिस फायर ब्रिगेड की गाड़ी के साथ मौके पर पहुंची।
घटना कल बृहस्पतिवार की रात नौ बजे के आसपास की है। खड़ेसरी गांव के नई बस्ती मे लालसा की झोपड़ी मे रसोई गैस सिलिंडर पर खाना बन रहा था। इस दौरान उनकी झोपड़ी पर जलता पटाखा गिरा और देखते ही देखते झोपड़ी धू-धू कर जलने लगी। इस दौरान आग से रसोई गैस सिलेंडर फट गया और आग ने विकराल रुप धारण कर लिया।
आग की लपटों से लालसा, कौलेसर, मोहन, शिवकुमार, नंदलाल, दयानंद, रंगलाल, संतलाल, राजू, जगदीश, राजाराम, जयनारायण, टीकोरी, राजनाथ, जयहिंद, अंबिका आदि ग्रामीणों की झोपड़ी जल गई। तीन-चार झोपड़ियों मे रखा रसोई गैस सिलिंडर भी फट गया। आग की चपेट मे एक बाइक भी जल गई। आग की विकरालता से बस्ती मे अफरातफरी मची गई। बहरहाल किसी के घायल होने की सूचना नही है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…