शाहीन बनारसी/ ईदुल अमीन
वाराणसी। वाराणसी के सिगरा थाना क्षेत्र स्थित कामायनी नगर कालोनी स्थित पार्क में नशे में धुत 5 दोस्त अवैध असलहे से हर्ष फायरिंग कर रहे थे। इसी दरमियान एक दोस्त को गोली लगने से वह घायल हो गया। गोली उसके गर्दन में लग कर पार हो गई थी। सुचना पाकर मौके पर पहुची पुलिस ने घायल को ट्रामा सेंटर इलाज हेतु भेजा जहा चिकित्सको ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना के सम्बन्ध में मिली जानकारी के अनुसार चन्दन अपने दोस्तों देवेश, सचिन, जीतू और सतीश पाल के साथ दीपावली मना रहा था। गुरुवार को रात सभी दोस्तों ने जमकर शराब पी। इसके बाद पांचों देर रात कामायनी नगर कॉलोनी पार्क में खुद के अवैध पिस्टल से फायरिंग करने लगे। इसी बीच एक गोली चंदन के गर्दन को आरपार कर गई। चंदन के पिता ने देवेश, सचिन, जीतू और सतीश पाल के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया। आरोप लगाया कि सभी ने बेटे संग मारपीट की औऱ लूट के बाद सचिन ने गोली मारकर हत्या कर दी।
प्रभारी निरक्षक सिगरा अनूप शुक्ला के अनुसार मृतक के दोस्तों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। तफ्तीश में सामने आया कि आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने के आरोप में चंदन और उसके दोस्त पहले भी जेल जा चुके हैं। पूछताछ में यह भी पता लगा कि चंदन अपने परिजनों को गुमराह करता था कि वह शहर से बाहर रह कर काम करता है, जबकि वह यहीं अपने दोस्तों के साथ ही रहता था। सभी के खिलाफ आपराधिक मुकदमे दर्ज है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…