ए जावेद/ अनुराग पाण्डेय
वाराणसी। पारिवारिक रिश्तो में आती कडवाहट कब किस बड़ी घटना का कारण बन जाए कहा नहीं जा सकता है। अपने अपनों के लिए अपनी जान देने को तैयार रहते है। मगर इस कलयुग में अपने ही अपनों का खून कब बहा दे कोई भरोसा नही है। इसका जीता जागता उदाहरण जौनपुर में देखने को मिला जब बड़े भाई ने ही अपने छोटे भाई को पारिवारिक विवाद के कारण कुल्हाड़ी से हमला कर घायल कर दिया। मामला जौनपुर जनपद के जलालपुर थाना क्षेत्र के प्रधानपुर का बताया जा रहा है।
मिल रही जानकारी के अनुसार, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जलालपुर में वार्ड बॉय के पद पर तैनात ओमप्रकाश मौर्य उर्फ डब्लू (38) पुत्र स्वर्गीय विजय मौर्य मंगलवार को सुबह 10 बजे अस्पताल से नाइट ड्यूटी करके घर खाना खाने के लिए गया था। घर पहुंचकर वह अपने पालतू कुत्ते को टहलाने के लिए घर से 100 मीटर दूर गया था। इसी दरमियान पीछे से उसके बड़े भाई ओमकार मौर्य उर्फ बबलू ने कुल्हाड़ी से उस पर हमला कर दिया। बड़े भाई ने कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ गर्दन पर कई वार किए। इससे वह बुरी तरह से जख्मी होकर जमीन पर गिर गया और तड़पने लगा। घटना के बाद हमलावर फरार हो गया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…