आदिल अहमद
कानपुर। रविवार की रात कानपुर के एक होटल और उसके बाहर हुआ हाईटेक ड्रामा अगर मिया मीर तकी मीर देखते तो शायद एक शेर हालात के मद्देनज़र ज़रूर कहते कि “इश्क में यारो इज्ज़त का कचूमर हो गया, बीच राह कुछ यु पड़ी कि इश्क पूरा हो गया।” कुछ ऐसा ही हुआ ग्वालटोली थाने में तैनात इस्पेक्टर अरुण कुमार के साथ। जब रविवार की रात एक होटल में उन्हें उनकी पत्नी कहने वाली महिला ने एक महिला मित्र के साथ रंगेहाथो पकड़ लिया और फिर जमकर हाई वोल्टेज ड्रामा हुआ जिसमे इस्पेक्टर साहब और उनकी उस महिला मित्र के कुटाई हो गई। ये पुरा कांड होटल के कमरे से लेकर सड़क तक चला और जानकर हंगाम हुआ।
इंस्पेक्टर अरुण के खिलाफ करीब पांच साल पहले एक महिला ने दुष्कर्म का आरोप लगा केस दर्ज कराया था। इस प्रकरण में समझौता हो गया था। उसी महिला के साथ वे अपने सरकारी आवास में रहते हैं। दावा करते हैं उससे शादी किया है। अरुण मूलरूप से फिरोजाबाद के सिरसागंज के रहने वाले हैं।
इस मामले में अब सोमवार को पुलिस कमिश्नर कानपुर ने इंस्पेक्टर को निलंबित कर दिया। मामले की जांच एसीपी कर्नलगंज को सौंपी है। इंस्पेक्टर के खिलाफ इस तरह की कई शिकायतें और भी मिली हैं। इंस्पेक्टर अरुण कुमार ग्वालटोली थाने में अतिरिक्त इंस्पेक्टर पद पर थे। शुरुआती जांच रिपोर्ट के आधार पर पुलिस कमिश्नर असीम अरुण ने इंस्पेक्टर को निलंबित कर दिया। एसीपी कर्नलगंज त्रिपुरारी पांडेय ने बताया कि इंस्पेक्टर के खिलाफ विभागीय जांच उनको दी गई है। पुलिस अफसरों ने बताया कि इंस्पेक्टर के खिलाफ इस तरह की कई शिकायतों की बात सामने आई है। सभी शिकायतों को जांच में शामिल किया जाएगा।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…