Categories: UP

जाम के झाम से निजात दिलाने के लिए पानदरीबा चौकी इंचार्ज अजय शुक्ल और चौकी के सिपाहियों ने जमकर बहाया पसीना

ए जावेद

वाराणसी। वाराणसी के चेतगंज थाना क्षेत्र के नई सड़क से लेकर बेनियाबाग़ होते हुवे चेतगंज तक आज जाम के बड़े झाम में फंसा हुआ था। सुबह से ही आज भैया दूज के कारण सडको पर भीड़ थी। इस भीड़ के कारण जाम का आलम बना हुआ था। ख़ास तौर पर बेनिया तिराहे पर तीन रास्तो के कारण जाम बार बार फंस जा रहा था।

इस समस्या को देखते हुवे आज दिन भर ही चेतगंज थाना क्षेत्र के पानदरीबा चौकी इंचार्ज अजय कुमार शुक्ल और उनके हमराहियो ने जमकर पसीने बहाए। एक तरह टैफिक को कंट्रोल करना और दुसरे तरफ शांति व्यवस्था को ध्यान रखना दोनों ही मोर्चे पर आज चेतगंज पुलिस कामयाब नज़र आई।  दिन भर पुलिस सड़क पर पसीना बहाती हुई दिखाई दी और ट्रैफिक व्यवस्था नियंत्रित किया। जिससे आम लोगो को राहत महसूस हुई।

pnn24.in

Recent Posts