अनिल कुमार के इनपुट सहित शाहीन बनारसी
गया। बिहार के गया जिले में शनिवार शाम प्रतिमा विसर्जन के दौरान पुलिस और पब्लिक के बीच हुवे विवाद में प्रतिमा विसर्जन जुलुस शामिल उपद्रवियों ने एसएचओ को गोली मार कर घायल कर दिया। इस घटना में दो सिपाही भी घायल हो गए है। इस दरमियान पुलिस ने खुद की हिफाज़त के लिए हवा में गोली भी चलाई। जिसके बाद भीड़ थोडा तितर बितर हुई। घायल एसएचओ को प्राथमिक उपचार के बाद अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज में एडमिट करवाया गया है। पुलिस उपद्रवियों की तलाश कर रही है।
उधर, घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। दुकानदारों ने वंशी नदी के आसपास और बरतारा बाजार को बंद कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस घटना में शामिल लोगों को चिन्हित किया जा रहा है। जो भी इस घटना में शामिल होंगे उन्हें गिरफ्तार करने के लिए टीम छापेमारी कर रही है। घायल सभी पुलिस वालो की स्थिति अभी खतरे से बाहर है। सभी पुलिस कर्मियों का इलाज चल रहा है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…