शाहीन बनारसी
डेस्क। पकिस्तान में हुई जेहालत और ज़लालत की इन्तहा ख़त्म करने वाली खबर आज सोशल मीडिया और इंटरनेशनल मीडिया पर छाई हुई है। खबर के मुताबिक पाकिस्तान के एक थाने पर एक महिला कैदी के कपडे उतरवा कर उसको डांस करवाया गया। महिला के कपडे उतारने के लिए मजबूर करने वाली भी एक महिला पुलिस कर्मी थी, जिसका नाम शबाना इरशाद बताया जा रहा है।
दरअसल इंटरनेशनल मीडिया पर चल रही खबरों के मुताबिक परी गुल नाम की एक महिला को गिरफ्तार किया गया था। महिला पर आरोप था कि उसने एक बच्चे का क़त्ल किया है। डिप्टी इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस मुहम्मद अजहर अकरम ने मीडिया को बताया कि महिला पुलिसकर्मी ने जेल में सभी के सामने महिला कैदी को कपड़े उतारने पर मजबूर किया। इतना ही नहीं उसे नाचने को भी कहा। अधिकारियों ने बताया कि महिला कैदी को कोर्ट द्वारा पुलिस रिमांड में भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिसकर्मी जांच कमेटी के सामने अपने बचाव में कुछ भी दलील नहीं पेश कर पाई, जिसके बाद उसे बर्खास्त कर दिया गया है।
इस जलालत और जेहालत की इन्तहा खत्म कर देने वाली खबर को मीडिया ने प्रमुखता से उठाया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक महिला कैदी की शिकायत पर कार्यवाही किया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स में महिला पुलिस कर्मी शबाना इरशाद पर जमकर लानत भेजी गई है। एक महिला होने के बावजूद कैसे एक दूसरी महिला की अस्मत से खिलवाड़ कर दिया इसको लेकर काफी बहस भी सोशल मीडिया पर चल रही है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…