पाकिस्तान में हुई ज़लालत की इन्तेहा पार, महिला कैदी के कपडे उतरवा कर करवाया डांस, ज़लालत की यह इन्तेहा पार करने वाली पुलिसकर्मी हुई बर्खास्त

शाहीन बनारसी

डेस्क। पकिस्तान में हुई जेहालत और ज़लालत की इन्तहा ख़त्म करने वाली खबर आज सोशल मीडिया और इंटरनेशनल मीडिया पर छाई हुई है। खबर के मुताबिक पाकिस्तान के एक थाने पर एक महिला कैदी के कपडे उतरवा कर उसको डांस करवाया गया। महिला के कपडे उतारने के लिए मजबूर करने वाली भी एक महिला पुलिस कर्मी थी, जिसका नाम शबाना इरशाद बताया जा रहा है।

फिलहाल मिल रही जानकारी के मुताबिक महिला पुलिस कर्मी को बर्खास्त कर दिया गया है। मामले की जाँच कर रही कमेटी ने अपनी रिपोर्ट में लिखा कि महिला पुलिसकर्मी ने एक महिला कैदी के खिलाफ अपने पद का गलत इस्तेमाल किया और उसके साथ अमानवीय व्यवहार भी किया। जांच में दोषी पाए जाने पर उसके खिलाफ कार्रवाई की गई है।

दरअसल इंटरनेशनल मीडिया पर चल रही खबरों के मुताबिक परी गुल नाम की एक महिला को गिरफ्तार किया गया था। महिला पर आरोप था कि उसने एक बच्चे का क़त्ल किया है। डिप्टी इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस मुहम्मद अजहर अकरम ने मीडिया को बताया कि महिला पुलिसकर्मी ने जेल में सभी के सामने महिला कैदी को कपड़े उतारने पर मजबूर किया। इतना ही नहीं उसे नाचने को भी कहा।  अधिकारियों ने बताया कि महिला कैदी को कोर्ट द्वारा पुलिस रिमांड में भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिसकर्मी जांच कमेटी के सामने अपने बचाव में कुछ भी दलील नहीं पेश कर पाई, जिसके बाद उसे बर्खास्त कर दिया गया है।

इस जलालत और जेहालत की इन्तहा खत्म कर देने वाली खबर को मीडिया ने प्रमुखता से उठाया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक महिला कैदी की शिकायत पर कार्यवाही किया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स में महिला पुलिस कर्मी शबाना इरशाद पर जमकर लानत भेजी गई है। एक महिला होने के बावजूद कैसे एक दूसरी महिला की अस्मत से खिलवाड़ कर दिया इसको लेकर काफी बहस भी सोशल मीडिया पर चल रही है।

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *