Crime

फिल्मी स्टाइल में दिया लूट की घटना को अंजाम, शुक्रवार की शाम हुई घटना में पुलिस के अभी तक हाथ है खाली

शाहीन बनारसी (इनपुट : अनुराग पाण्डेय)

वाराणसी। जौनपुर जनपद में शहर से सटे सरायखाजा थाना क्षेत्र के कुत्तुपुर तिराहे पर स्थित एक किराना दुकानदार से मुंह पर मास्क लगाये दो बेखौफ बदमाशो ने लूट की घटना को फ़िल्मी अंदाज़ में अंजाम दिया है। घटना कल शुक्रवार को शाम की है। घटना में किराना व्यवसाई से 40 हज़ार नगद और मौके पर मौजूद एक ग्राहक की 50 ग्राम सोने की चेन की लूट हुई है। घटना में पुलिस के हाथ एक सीसीटीवी फुटेज तो हाथ लगा है। मगर पुलिस के हाथ अभी तक खाली है और बदमाशो की शिनाख्त नही हो पाई है।

मिले समाचार के अनुसार सरायखाजा थाना क्षेत्र के कुत्तुपुर तिराहे से शाहगंज रोड पर स्थित एक किराना की दुकान पर शुक्रवार को करीब सात बजे शाम के समय मुंह पर मास्क लगाये दो युवक पहुंचे। युवको में से एक ने असलहा निकालकर दुकानदार पर तान दिया और दूसरे ने कैश बाक्श से पैसा निकालन शुरू कर दिया। इस दरमियान दूकान पर मौजूद एक ग्राहक के गले में पड़ी सोने की चेन भी बदमाशो ने छीन लिया। सोने की चेन का वज़न 50 ग्राम बताया जा रहा है। इस दरमियान दुकान के एक कर्मचारी ने शोर मचाना चाहा तो असलहाधारी बदमाश ने उसे धमकाते हुए दुकान के अन्दर कर दिया।

लूट की घटना को अंजाम देने बाद बदमाश भाग निकले। बदमाशो के जाने के बाद दुकानदार ने शोर मचाया तो आसपास लोग इकठ्ठा हो गये। सूचना मिलते ही इलाके पुलिस मौके पर पहुंचकर सीसीटीवी फुटेज के जरिए बदमाशो तक पहुंचने का प्रयास शुरू कर दिया। मगर समाचार लिखे जाने तक पुलिस के हाथ खाली है। पुलिस सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार बदमाशो की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहोल है।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts