शाहीन बनारसी (इनपुट साहिल खान)
आगरा। मुहब्बत के शहर आगरा में नफरत ने भी अपना घर बसा लिया है। एक विवाहिता की सदिग्ध परिस्थियों में हुई मौत को सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश की गई। जमकर बवाल कटा, पुलिस के सामने ही बवाल काटा जा रहा था, इस दरमियान दुकानों में तोड़फोड़ हुई और फायरिंग भी हुई। भाजपा विधायक भी थाने पर घेराव में शामिल हुवे। मुकदमा दर्ज होने के बाद थाने का घेराव खत्म किया गया। युवती ने अपने धर्म से अलग हटकर दुसरे मज़हब के लड़के से एक साल पहले शादी किया था।
शुक्रवार शाम को साढ़े छह बजे वर्षा की मौत की जानकारी पुलिस को मिली थी। इस पर सीओ लोहामंडी सौरभ सिंह थाना शाहगंज पुलिस के साथ पहुंच गए। फईम के घरवालों का कहना था कि वर्षा ने फांसी लगाई है। वो उसे अस्पताल लेकर गए थे, जहां उसे मृत घोषित किया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम गृह भेजने की तैयारी ही कर रही थी कि इसी दरमियान वर्षा का भाई दुष्यंत आ गया। बाद में भारतीय जनता युवा मोर्चा के क्षेत्रीय मंत्री गौरव राजावत और महानगर अध्यक्ष शैलू पंडित सहित अन्य कार्यकर्ता और पदाधिकारी पहुंच गए। वर्षा की हत्या का आरोप लगाना शुरू कर दिया।
इस दरमियान पदाधिकारियों ने नारेबाजी किया। इससे ज़बरदस्त गर्म हो गया। मोहल्ले के कुछ युवकों ने नारेबाजी का विरोध कर दिया। इसके बाद पथराव और फायरिंग होने लगी। इससे अफरातफरी मच गई। मोहल्ले में खड़े लोगों ने घरों में छिपकर जान बचाई। आरोप है कि चिल्ली पाड़ा से बाहर आकर कुछ लोगों ने शाहगंज बाजार में दुकानों को निशाना बनाया। सामान बाहर फेंक दिया। तोड़फोड़ भी की। इससे बाजार में धड़ाधड़ शटर गिरने लगे। सूचना पर कई थानों की फोर्स बुलाई गई। आईजी नचिकेता झा और एसएसपी सुधीर कुमार सिंह भी पहुंचे। घटनास्थल का निरीक्षण किया। इलाके में तनाव को देखते हुए पुलिस और पीएसी को तैनात किया गया है। मृतका के परिजन थाना शाहगंज पहुंचे। इसकी जानकारी पर भाजपा विधायक योगेंद्र उपाध्याय और राम प्रताप सिंह चौहान के साथ बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता आ गए। थाना का घेराव किया गया। एक घंटे तक नारेबाजी की गई।
आरोप है कि गली से बाहर बाजार की तरफ भागते हुए एक संगठन के कार्यकर्ताओं ने दो से तीन दुकानों को निशाना बनाया, उनमें तोड़फोड़ की, जो की सीसीटीवी में कैद हुई और जमकर वायरल हो रही है। इस सब की वजह से बाजार में दहशत फैल गई। संगीता चौराहे से कोठी मीना बाजार के बीच का शाहगंज बाजार बंद हो गया। वहीं भाजयुमो पदाधिकारी गौरव राजावत ने अपने ऊपर फायरिंग का आरोप लगाया है। उनके समर्थन में भाजपा विधायक योगेंद्र उपाध्याय और रामप्रताप सिंह चौहान शाहगंज थाने पहुंच गए, कार्यकर्ताओं ने थाना घेर लिया। नारेबाजी शुरू हो गई, साथ ही पुलिस थाने में पुलिस के आला अधिकारियो के सामने ही एक धर्म विशेष के घरो को फुक देने की धमकी के साथ, पुलिस को अल्टीमेटम भी दे दिया गया है। अब देखना यह होगा की अगर यहीं लोग तोड़फोड़ करेगें, घरो को आग लगायेगे तो पुलिस क्या करेगी। इन्साफ सडको पर देने की जल्दी में संगठन विशेष के लोग चुनावी माहोल में कही उल्टे संगठन का ही नाम तो बदनाम नही कर रहे है। जिस प्रकार से थाने के अन्दर युवा जोश के साथ घरो को फुक देने। जान से मार देने और बवाल काट देने की धमकी दिलती रही, उसको देख कर लगता है कि यही लोग खुद कानून को चलायेगे।
बहरहाल मृतक युवती के भाई की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज़ कर लिया है। पुलिस ने नामजद 5 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। नामज़द लोगो ने मृतका का पति फईम, फईम की मां, कय्यूम कुरैशी, नईम, फईम की बहन का नाम है। पुलिस ने धारा-498 A, 295, 304B, 3/4 दहेज अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। बवाल के बाद मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है। मौके पर तनावपूर्ण शांति है। हमारे पास तोड़फोड़ और थाने पर हुवे बवाल का वायरल वीडियो सुरक्षित है। समाज में नफरतो को मिटाने और मुहब्बत को बढाने के लिए हम इस वीडियो को कही पब्लिश नही कर रहे है। “उनका जो पैगाम है वह अहल-ए-सियासत जाने, अपना तो पैगाम-ए-मुहब्बत है जहा तक पहुचे।”
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…