अनिल कुमार के इनपुट सहित शाहीन बनारसी
डेस्क. सुशासन बाबु के राज्य बिहार में शराबबंदी का खुला मखौल उड़ाते हुवे एक दर्दनाक घटना सामने आई है। जहा बिहार के गोपालगंज में जहरीली शराब पीने से मरने वालों की संख्या एक दर्जन पार कर गई है। अब मृतकों की संख्या बढ़कर 13 हो गई है। वहीं तीन लोगों की आंख की रोशनी चली गई है, जबकि सात लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। गोपालगंज और मोतिहारी के अस्पतालों में सभी का इलाज जारी है। मौतों की संख्या अभी और बढ़ सकती है।
वहीं, गुरुवार सुबह तक मोतिहारी और गोपालगंज के अस्पताल में भर्ती पांच और लोगों की मौत हो गई। इससे मृतकों की संख्या बढ़कर 13 हो गई। हालांकि, प्रशासन ने आज गुरुवार सुबह तक मृतकों की संख्या में बढ़ोतरी की बात से इनकार किया है।इस घटना पर विपक्ष ने जमकर सरकार पर हमला बोलना शुरू कर दिया है।
जहरीली शराब कांड पर विपक्षी दल राजद ने बिहार सरकार पर तीखा हमला बोला है। राजद के राज्यसभा सांसद मनोज कुमार झा ने ट्वीट किया “ये है आपकी शराबबंदी का क्रूर सच मुख्यमंत्री जी….लेकिन आपको न चिंता करनी है और ना ही चिंतन…बस चुनाव ‘येन केन प्रकारेण’ जीत लिए जाएँ…..बाकी जनता भुगते…परिवार बर्बाद हो जाएँ…आपको क्या?”जहरीली शराब कांड में कलेक्टर के निर्देश पर सदर एसडीओ उपेंद्र पाल, एसडीपीओ संजीव कुमार सिंह के साथ महम्मदपुर, बैकुंठपुर व सिधवलिया थाने की पुलिस और उत्पाद विभाग की टीम ने तुरहा टोला से चार शराब धंधेबाज छोटे लाल साह, अशोक शर्मा, रामप्रवेश साह और जितेंद्र प्रसाद को गिरफ्तार किया है।
पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ कि ये सभी तस्कर लंबे समय से इस कारोबार से जुड़े हुए थे। फिलहाल पुलिस इस धंधे से जुड़े अन्य लोगों को भी तलाश कर रही है। गोपालगंज के डीएम डॉ. नवल किशोर चौधरी, एसपी आनंद कुमार दलबल के साथ महम्मदपुर और कुसहर गांव पहुंचकर मृतकों के परिजनों से मिले और घटना की जानकारी ली। डीएम ने उच्चस्तरीय जांच के भी आदेश दिए हैं।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…