शहनवाज़ अहमद
गाजीपुर। गाजीपुर जनपद के अहिरौली चट्टी पर मंगलवार की सुबह लगभग 7 बजे मुहम्मदाबाद तहसील से लगभग तीन किलो मीटर दूर एनएच 31 पर गाजीपुर-हाजीपुर नेशनल हाईवे पर स्थित अहिरौली चटटी पर सुबह चाय पी रहें लोगो को अनियंत्रित ट्रक ने रौंद दिया। जिससे घटना स्थल पर चार लोगो की मौत हो गयी, दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये, जिनका इलाज के दौरान मौत हो गयी।
दोनों घायलों की इलाज के दौरान मौत हो गयी। जिला अस्पताल के इमरजेंसी में तैनात फार्मेसिस्ट शिवप्रसाद ने बताया कि चंद्रमोहन राय का देहांत हो गया है और उनके शव को मर्चरी हाउस में रखा गया है। सपा नेता राजेश कुशवाहा ने बताया कि घायल श्यामबिहारी कुशवाहा को जिला अस्पताल से रेफर वाराणसी के लिए कर दिया गया था लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गयी और उनका शव वापस लाया जा रहा है।
ट्रक चालक भी घटना में गंभीर रूप से घायल है। घटना की खबर लगते ही मौके पर बड़ी तादात में ग्रामीण पहुंच गये और मृतको के परिजनो को उचित मुआवजा को लेकर नेशनल हाईवे को जाम कर दिया। मौके पर जिलाधिकारी मंगला प्रसाद, उपजिलाधिकारी आशुतोष कुमार, क्षेत्राधिकारी रविंद्र वर्मा ग्रामीणो से वार्ता कर रहें है और बताया कि जिलाधिकारी द्वारा 5 लाख 30 हजार प्रति मृतक को एलान किया व मुख्यमंत्री निधि से दो दो लाख रुपए मुवावजा प्रति मृतक को देने का अस्वासन दिए
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…