ए0 जावेद / शाहीन बनारसी
वाराणसी। लंका थाना क्षेत्र के डाफी बाईपास पर स्थित गोकुल ढाबे के निकट एक तेज़ रफ़्तार अनियंत्रित पिकअप डिवाईडर पर चढ़कर पलट गई। इस हादसे में 4 महिलाओं की मौत हो गई और 20 अन्य के घायल होने की जानकारी मिल रही है। घायलों में 2 की हालात नाज़ुक बताई जा रही है। मिल रही जानकारी के अनुसार, पिकअप सवार सभी लोग बरेली से बिहार के औरंगाबाद स्थित अपने घर जा रहे थे। घटना की सुचना पाकर मौके पर पहुंची लंका पुलिस ने घायलों को उपचार हेतु स्थानीय नागरिको की मदद से बीएचयू के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया है।
त्योहारी सीजन में ज्यादा मुनाफ़ा कमाने के चक्कर में चालक ने अपनी गाडी को ओवरलोड कर रखा था। गाडी के बीच में पटरा डालकर उसने पिकअप को 2 हिस्सों में बाँट दिया था, जिससे आधे लोग पिकअप पर बैठे थे और आधे पटरे पर बैठे हुए थे। सफ़र के थकान के कारण डाफी बाईपास पर चालक को झपकी लगी तो ओवरलोडेड तेज़ रफ़्तार वाहन उसी के साइड से डिवाईडर पर चढ़कर पलट गया। इस हादसे में पिकअप चालक भी गम्भीर रूप से घायल है और उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।
हादसे में लीलावती (21), रूपा (17), अंशु (22) और कौशल्या (23) की मौत हो गई है। वही सुदामा (30), किरण (25), ममता (20), पूजा (25), दुलारी (48), सुनीता (30), अनीता (25), राहुल (25), सावित्री (18), विनोद प्रसाद (30), संतोष (18), कल्लू (30), छोटी (3), बिल्लू (4), रवि (3), सत्यम (4), सलोनी (5), शनि (3), दीपा (2) गम्भीर रूप से घायल है। सभी घायल और मृतक बिहार के औरंगाबाद जनपद स्थित दाउद नगर के रहने वाले बताये जा रहे है।
वही हादसे के बाद डाफी बाईपास की एक लेन पर आवागमन ठप पड़ गया। जिसके कारण वाहनों की लंबी कतार लग गई। पुलिस द्वारा क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहन को हटवाया गया। जिससे लगभग 1 घंटे के बाद आवागमन शुरू हो सका।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…