टीपू खान/ मो0 सलीम
वाराणसी। वाराणसी के रोहनिया थाना क्षेत्र स्थित गंगापुर के सुइचक उसरा बस्ती के पीछे एक खेत में शुक्रवार सुबह एक 16 वर्षीय किशोर के शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान नगर पंचायत गंगापुर के आजाद नगर वार्ड नंबर 2 के निवासी दीपक हरिजन पुत्र द्वारका हरिजन के तौर पर हुई है। आशंका जताई जा रही है कि किशोर की गला दब कर हत्या किया गया है। किशोर घर से लापता था। पुलिस ने शव को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है। मौके पर फारेंसिक टीम भी जाँच कर रही है। इस दरमियान पुलिस ने किशोर के दो साथियों को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी कर दिया है।
पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने कपड़े, पत्थर और आसपास से साक्ष्य इकठ्ठा किया। दीपक की मां मानती देवी और पिता द्वारका ने पड़ोस के ही एक युवक पर हत्या का आरोप लगाया। परिजनों का आरोप रहा कि वह अक्सर हमारे बेटे को मारा-पीटा करता था। मौके पर क्षेत्राधिकारी सदर डॉ चारु दिवेदी परिजनों से घटना के बाबत जानकारी ली। वहीं पड़ोस के दो युवक को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। इधर, घटना से आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने मोहनसराय-गंगापुर मार्ग को जाम कर दिया। क्षेत्राधिकारी सदर के आश्वासन पर जाम समाप्त हुआ।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…