फारुख हुसैन
लखीमपुर खीरी। लखीमपुर खीरी जिले में छठ महापर्व पूरे जिले में धूमधाम के साथ मनाया गया। जहां पर महिलाओं ने पूजा अर्चना कर डूबते सूर्य को अर्ध्य दिया। इसी को लेकर जिले के संपूर्णानगर में भी हर वर्ष की तरह इस वर्ष की बुधवार को सूर्य उपासना का महापर्व छठ धूमधाम से मनाया गया। जहां पर व्रतधारी महिलाओं ने बुधवार की शाम पवित्र नदियों के किनारे स्थित प्रमुख छठ घाटों के किनारे पहुंचकर अस्ताचलगामी (डूबते) सूर्य को अर्घ्य देकर मन्नत मांगी।
बताते चले कि दोपहर बाद से ही छठ व्रत रखने वाली महिलाएं और उनके परिवारजन नदी के किनारे बने छठ घाट पर पहुंच गए। जहां पर महिलाओं ने पूजा-अर्चना की वहीं इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर संपूर्णानगर थाना प्रभारी अनिल कुमार सैनी अपने हम राहियों के साथ मौके पर मौजूद रहे और लगातार किसी भी अनहोनी की आशंका को लेकर छठ घाटों पर मौका मुआयना करते रहे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…