समीर मिश्रा (ज्योतिषाचार्य पंडित अतुल शास्त्री)
भारतवर्ष में जितनी मान्यताएँ एवं धारणाएँ है उसी के अनुसार कई व्रत एवं त्यौहार भी है। यूं तो यह व्रत एवं त्यौहार जहाँ ईश्वर के प्रति लोगों की आस्थाएँ दर्शाती हैं, वहीं दूसरी तरफ त्यौहार हमारे बीच सद्भावना एवं प्रेम बनाए रखने के लिए मनाए जाते हैं। आम तौर पर व्रत ईश्वर के प्रति हमारी आस्थाएँ दिखाती हैं फिर भी कुछ त्यौहार व्यक्ति विशेष होते हैं। उदाहरण स्वरूप कुछ व्रत पतिव्रता पत्नी अपने पति की लम्बी आयु के लिए करती हैं तो वहीँ माँएं यह व्रत अपने बेटों के लिए करती हैं। मूल रूप से देखें तो भारतीय परिवेश में जहाँ हमारा समाज पितृ सत्तात्मक है वहीं महिलाओं द्वारा किए जा रहे सभी व्रत उनकी मंगल कामनाओं के लिए किए जाते हैं।
- ज्योतिष सेवा केन्द्र
ज्योतिषाचार्य पंडित अतुल शास्त्री
09594318403/09820819501
email।panditatulshastri@gmail।com
www।Jyotishsevakendr।in।net
जिस तरह छठ पूजन में महिलाओं के साथ पुरूष वर्ग भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेता रहा है, उसी तरह पत्नी द्वारा पति की दीर्घायु के लिए किए जानेवाले व्रतों में भी पुरूष समाज की हिस्सेदारी बढ़ गई है। तीज हो, करवा चौथ हो, जया पार्वती व्रत हो या वट सावित्री की पूजा हो। महिलाओं की तरह पुरूष भी इसे पत्नी के लिए करने लगे हैं। इसमें दो राय नहीं कि गुणी जीवनसाथी पाने के लिए जिस तरह लड़कियां सोलह सोमवार व्रत करती आई हैं, उसी तरह कई लड़के भी हैं जिन्होंने अपनी भावी पत्नी के लिए यह व्रत किए हैं।
सच पूछिए तो समाज के बदलते परिवेश में जहाँ स्त्री पुरूष समान रूप से एक दूसरे की ज़िंदगी में अपनी हिस्सेदारी को ज़िम्मेदारी से निभा रहे हैं, वहीं उनके द्वारा रखे जा रहे व्रत सम्बन्धों में मिठास घोल देती है। यदि यह कहें तो गलत नहीं होगा कि अब पुरूष ‘जोरू का गुलाम’ कहलाने पर शर्माने की बजाय अपनी पत्नी की तरफ अपनी ज़िम्मेदारी निभाते हैं। यह हो रहा है और होना भी चाहिए क्योंकि अगर गृहस्थी की गाड़ी को दो पहियों पर चलना है तो ज़रूरी है कि वह दोनों पहिए शारीरिक रूप से स्वस्थ और मानसिक रूप से सम्पन्न हों।
पुरुषों में सिर्फ पति ही नहीं पिता भी अब बेटियों की तरफ अधिक संवेदनशील हो चुके हैं। वैसे यह बात जगज़ाहिर है कि हमेशा से माँ का झुकाव बेटे की तरफ तो पिता का झुकाव बेटी की तरफ रहा है लेकिन अब जब बेटियां हर क्षेत्र में खुद को साबित कर रही हैं और बेटे अपने माता पिता की तरफ उदासीन हो रहे हैं, तब से बेटियों की तरफ समाज का नज़रिया बदल गया है।
अंत में मैं यही कहना चाहूंगा कि महिला पुरूष के समान कर्त्तव्यों से ही एक स्वस्थ समाज की रचना की जा सकती है। सो यदि पुरूष, नारी को अपने से कमतर मानने की बजाय अपने बराबर का माने और उसके बेहतर स्वास्थ्य के लिए व्रत त्यौहार में बढ़ चढ़कर हिस्सा ले तो इससे उनके ही सम्बन्धों में मधुरता आएगी तथा इसमें उनका ही फायदा है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…