आदिल अहमद/मो0 कुमेल
कासगंज। कासगंज जनपद में हिरासत में हुई अल्ताफ की मौत के प्रकरण में मृतक के पिता चाँद मियाँ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा कर प्रकरण की जाँच सीबीआई से करवाने की मांग किया है। मांग न पूरी होने पर उन्होंने भूख हड़ताल करने की चेतावनी भी दिया है। वही दूसरी तरफ गायब किशोरी को पुलिस ने बरामद कर लिया है। इस प्रकरण में अब अखंड आर्यावर्त निर्माण संघ ने लव जेहाद का आरोप लगाया है और इस घटना से सम्बन्धित वीडियो और अन्य साक्ष्य उनके पास उपलब्ध है। वो जल्द ही लव जेहाद के खुलाफ आन्दोलन करेगे।
अल्ताफ के पिता ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी यह मांग पूरी न हुई तो वे भूख हड़ताल करने पर मजबूर होंगे। बता दें कि पुलिस ने नाबालिग किशोरी को अगवा करने के आरोप में अल्ताफ को गिरफ्तार किया था। हिरासत में उसकी मौत हो गई थी। पुलिस ने इसे आत्महत्या बताया था।
दूसरी तरफ अल्ताफ की हिरासत में मौत के बाद अब नाबालिग की बरामदगी होते ही मामले में नया मोड़ आ गया है। अखंड आर्यावर्त निर्माण संघ ने घटना से जुड़े कुछ अहम तथ्य और वीडियो मिलने का दावा किया है। संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष भूपेश शर्मा ने इस मामले को लव जिहाद बताते हुए चेतावनी दी है कि संघ लव जिहाद के खिलाफ आंदोलन छेड़ेगा।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…