तारिक़ खान संग शाहीन बनारसी
प्रयागराज। (Prayagraj) प्रयागराज जनपद आज सुबह सुबह एक ही परिवार के चार सदस्यों की हत्या का गवाह बना। आपसी रंजिश के चलते घर में घुस कर पति पत्नी और उनके दो बच्चो की हत्या कर दिया गया। सुचना पर पहुची पुलिस ने सभी लाशो को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है। वही माना जा रहा है कि घटना का कारण आपसी रंजिश है।
मामला प्रयागराज के फाफामऊ थाना क्षेत्र के मोहनगंज फुलवरिया गोहरी गांव का है। जहा एक ही परिवार के चार लोगों की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। मारे गए लोगों में पति-पत्नी, उनकी पुत्री और एक पुत्र है। घटना के पीछे गांव के ही कुछ लोगों से पुरानी रंजिश बनाई जाती है। चार लोगों के कत्ल की खबर मिली तो पुलिस महकमे में हडकंप मच गया। पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। मौके पर फोरेंसिंक टीम को भी बुलाकर छानबीन शुरू कर दी गई।
मोहनगंज फुलवरिया गोहरी गांव निवासी फूलचंद (50) मजदूरी करता था। बुधवार रात वह घर में पत्नी मीनू देवी (45), बेटी सपना (17) और बेटे शिव (10) के साथ सो रहा था। देर रात घर में घुसे हमलावरों ने चारों पर धारदार हथियार से हमला कर की हत्या। सुबह हत्या की जानकारी पड़ोसियों को मिली तो मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। किसी ने घटना की सूचना फाफामऊ पुलिस को दिया।
सुचना मिलने के बाद थाना प्रभारी फाफामऊ अपने दल बल के साथ पहुचे। समाचार लिखे जाने तक उच्चाधिकारियों का घटना स्थल पर आने का सिलसिला कायम रहा। पुलिस मामले में तफ्तीश शुरू कर चुकी है। एक ही परिवार के चार लोगो की हत्या के कारण जनपद में सनसनी फ़ैल गई है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…