ए जावेद/ अनुराग पाण्डेय
अयोध्या (Ayodhya)। जनपद के कोतवाली बीकापुर थाना अंतर्गत मंगारी गांव के पास प्रयागराज हाईवे (Prauagraj highway) पर आज गुरुवार की सुबह भीषण सड़क हादसे (Raod Accident) में दो की मौत हो गई और एक मासूम सहित तीन घायल हो गए। दुर्घटना में एसयूवी व स्विफ्ट डिजायर कार की आमने सामने टक्कर हो गई थी। टक्कर में स्विफ्ट डिजायर कार सवार दो लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि एसयूवी सवार एक मासूम बच्ची सहित तीन लोग घायल हो गए।
मृतकों की शिनाख्त अरमान (28) निवासी कंधारी बाजार अयोध्या तथा मोहम्मद हसीब (60) निवासी आजाद नगर प्रतापगढ़ के रूप में हुई हैं। दोनों मृतक आपस में रिश्तेदार बताए जा रहे हैं। वहीं, दूसरे वाहन एसयूवी में सवार पति पत्नी और 5 वर्षीय मासूम बच्ची घायल हो गये। घायलों में आनंद सिंह (35), अर्पणा सिंह (34) और आध्या (05) वर्ष सभी निवासी विभावा जिला अंबेडकर नगर शामिल हैं।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…