शाहीन बनारसी
डेस्क। अपने बिगड़े बोल और विवादित बयानों के द्वारा चर्चा बटोरने वाली अभिनेत्री कंगना रानौत (Kangana Ranaut) की मुश्किलें अभी कम होती दिखाई नहीं दे रही है। कंगना (Kangana Ranaut) द्वारा सिख (Sikh) समुदाय को लेकर दिए गये बयान पर अब दिल्ली विधानसभा की शांति और सद्भाव समिति (The ommittee of Delhi Legislative Assembly) ने कंगना को समन भेज कर उन्हें 6 दिसंबर को दोपहर 12:00 बजे समिति के सामने पेश होने के लिए कहा है। बताते चले कि मोदी सरकार के कृषि कानूनों को वापस लेने के एलान के बाद कंगना ने किसान आंदोलन की तुलना खालिस्तानी आंदोलन से की थी। जिसके बाद देश के अलग अलग इलाकों में उनके खिलाफ कई एफआईआर दर्ज हुई है।
गौरतलब है कि शांति और सद्भाव समिति के अध्यक्ष आम आदमी पार्टी के विधायक राघव चड्ढा हैं। तीनों कृषि कानून वापस लेने के सरकार के फैसले से कंगना खुद को निराश बताती हैं। कंगना ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी साझा करते हुए लिखा था, ‘दुखद, शर्मनाक और सरासर गलत… अगर संसद में बैठी सरकार के बजाय गलियों में बैठे लोग कानून बनाना शुरू कर दें तो यह भी एक जिहादी देश है… उन सभी को बधाई जो ऐसा चाहते हैं।’
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…