ए0 जावेद
वाराणसी। जौनपुर जनपद में तैनात बलात्कार आरोप अमित कुमार (Amit Kumar) को पहले इस्पेक्टर (Inspector) पद से डिमोशन करके सब इस्पेक्टर (Sub Inspector) बना दिया गया था। अब उसको उसके पद से बर्खास्त (Suspend) कर दिया गया है। बताते चले कि वाराणसी क्राइम ब्रांच (Crime Branch) में इंस्पेक्टर के पद पर तैनात रहते हुए अमित के खिलाफ एक युवती ने महिला थाने में दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था।
मीनाक्षी ने अपनी शिकायत में डीजीपी (DGP) को बताया था कि अमित जालसाजी करके सब इंस्पेक्टर से इंस्पेक्टर पद पर प्रमोट हुआ है। मीनाक्षी का आरोप था कि अमित कुमार ने अपने घोषणा पत्र में खुद के खिलाफ दर्ज आपराधिक मुकदमों और जांचों को छुपाया है। मीनाक्षी की शिकायत की जांच कराई गई और आरोप सही निकले। जिसके बाद इंस्पेक्टर पद से अमित का डिमोशन कर उसे वापस सब इंस्पेक्टर बना दिया था। अब विभागीय जांच रिपोर्ट के आधार पर वाराणसी कमिश्नरेट के अपर पुलिस आयुक्त (मुख्यालय एवं अपराध) सुभाष चंद्र दुबे ने उसे बर्खास्त कर दिया है।
गौरतलब हो कि मेरठ जनपद के पल्लवपुरम निवासी अमित कुमार पर मथुरा के एक क्षेत्र की रहने वाली एक युवती ने आठ जनवरी 2020 को वाराणसी के महिला थाने में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज कराया था। इस दरमियान अमित कुमार वाराणसी क्राइम ब्रांच में पोस्टेड था। पीड़िता ने तत्कालीन एसएसपी अमित पाठक से शिकायत की थी कि अमित उस पर समझौता करने का दबाव बनाता है और बात न मानने पर हत्या की धमकी देता है। इसे लेकर तत्कालीन एसएसपी अमित पाठक के आदेश पर अमित कुमार के खिलाफ कैंट थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था।
इससे नाराज होकर अमित कुमार ने एसएसपी कैंप कार्यालय पहुंचकर खुद पर पेट्रोल डाल कर आत्मदाह की धमकी दी थी। इसके बाद तत्कालीन आईजी रेंज के आदेश से अमित का तबादला जौनपुर कर दिया गया था। साथ ही इस पूरे प्रकरण की विभागीय जांच कराई गई थी। वाराणसी के पुलिस अफसरों द्वारा की गई जांच में अमित कुमार दोषी पाया गया और उसे बर्खास्त करने का निर्णय लिया गया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…