मुकेश यादव
बलिया. नगरा थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी के साथ हथियार के बल पर दुष्कर्म के मामले की खबर मीडिया के माध्यम से चलने पर 5 दिनों से तहरीर मिलने के बावजूद कुम्भकर्णी निद्रा में सोयी हुई नगरा पुलिस एकदम से सक्रिय हो गयी है और 3 आरोपियों को हिरासत में भी ले लिया है।
क्षेत्राधिकारी शिव नारायण वैस ने बताया कि पुलिस ने मंगलवार की रात में ही तीन लोगों को उठा लिया। उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस कई एंगल से मामले की जांच में जुटी हुई है। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि गांव का ही दबंग किस्म का व्यक्ति असलहे के बल पर काफी दिनों से दुष्कर्म करता रहा। गर्भ ठहरने पर धमका कर गर्भपात करा दिया। उसी के धमकाने पर पिता की सदमे से मौत हो गई। आज दिन भर पीड़िता के गॉव के लोग थाने पर देखे गए जो पुलिस की जांच पर निगाह गड़ाए थे। घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चा है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…