समीर मिश्रा
कानपुर। बेसिक शिक्षा विभाग के कल्याणपुर ब्लॉक में एक दिवसीय उन्मुखीकरण संगोष्ठी का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि मंडली सहायक शिक्षा निदेशक राजेश साही ब्लॉक प्रमुख अनुराधा अवस्थी और खंड शिक्षा अधिकारी जगदीश कुमार श्रीवास्तव ने सरस्वती मां की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित करके किया।
उन्होंने कहा कि शिक्षक राष्ट्र की धुरी हैं। वही देश का भविष्य बनाते हैं। उन्मुखीकरण से उनकी कार्यशैली में प्रखरता आयेगी। खंड शिक्षा अधिकारी ने कहा कि शिक्षक द्रोणाचार्य हैं। आप से आशा ही नहीं बल्कि विश्वास है कि आप निश्चित ही राष्ट्र को अनगिनत अर्जुन देंगे। एआरपी लाल सिंह ने आपरेशन कायाकल्प, मिशन प्रेरणा के साथ संगोष्ठी व उन्मुखीकरण पर प्रकाश डाला। इस मौके पर एआरपी कुंवर प्रशांत माधुरी दीक्षित, दिवेश कटियार आदि उपस्थित रहे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…