उमेश गुप्ता
बिल्थरारोड(बलिया)। देवेन्द्र डिग्री कालेज से लेकर चौकिया मोड़ तक लगभग 4 किलोमीटर सड़क क्षेत्र के लिए सबसे बड़ी मुसीबत बन गई है। सड़क पर धुल का गुब्बार उड़ रहा है। उक्त बातें सपा के पूर्व विधायक जयप्रकाश अंचल ने बिल्थरारोड में शनिवार को पत्रकार वार्ता के दौरान कही। उन्होंने कहा कि हमारे गृह क्षेत्र की चौकिया- देवेन्द्र डिग्री कालेज मार्ग, कीडीहरापुर से लेकर मालीपुर, नरला- चन्दाडीह होते हुए भाजपा विधायक के घर जमुआव तक, पडसरा- विहरा मार्ग सहित क्षेत्र की सभी सड़के जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा के चलते अपनी बदहाली पर आंसू बहा रही है।
अब मैटेरियल का इंतजार की बात करके सम्बन्धित कर्मचारी लोगो को तसल्ली दे रहे है। गिट्टियों का लेयर बिछाकर पिच कार्य करना कार्यदाई संस्था भूल गया है। सड़क पर धूल के उड़ रहे गुब्बार से इस मार्ग पर यात्री की आंख पूरी तरह से धुल से भर जा रही है। इस मार्ग पर रहने वाले लोग सांस, आंख और फेफड़े का मरीज होने लगे है और विभागीय अमला एवं क्षेत्रीय प्रशासन बेपरवाह बने हुए है। इस सडक निर्माण में होने वाले देरी के कारण लोगों में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों के खिलाफ नाराजगी व्याप्त हो गया है। महंगाई भी चरम सीमा पर है। आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव में प्रदेश की जनता भाजपा सरकार को उखाड़ फेखेगी और प्रदेश में अखिलेश यादव के नेतृत्व में सपा की सरकार बनेगी।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…