सरताज खान
लोनी। लोनी तहसील में प्रमाण पत्र बनाए जाने के नाम पर छात्रों/आवेदकों से सुविधा शुल्क के नाम पर 2 हजार या इससे भी अधिक रुपए वसूले जाने का गंभीर मामला प्रकाश में आया है। भ्रष्टाचार के इस गंभीर प्रकरण को लेकर एक पीड़ित युवक ने उप जिलाधिकारी लोनी को शिकायती पत्र देते हुए रिश्वत मांगने वाले कथित पटवारी के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।
कथित पीड़ित का कहना है कि प्रशासनिक स्तर पर छात्रों, परीक्षार्थियों/आवेदको से आवश्यकतानुसार प्रमाण पत्र मांगे जाने पर जब वह उसके बनवाने के लिए लोनी तहसील पहुंचते है, वहा संबंधित विभागीय कर्मचारी उनके आवेदन संबंधी कागजातों में जानबूझकर खामियां निकाल कर उन्हें टिरकाते रहते हैं। नतीजन आवेदनकर्ता परेशान होकर इधर-उधर भटकने को मजबूर हो जाता हैं। भ्रष्टाचार का आलम यह है कि सभी कागज पूरे होने के साथ-साथ स्थानीय सभासद चेयरमैन व विधायक द्वारा संस्तुति किए जाने के बावजूद भी राकेश नामक कथित पटवारी द्वारा सुविधा शुल्क के नाम पर 2 हजार रुपए वसूले बिना उनके आवेदन पत्र प्रमाणित नहीं किए जा रहे हैं।
उक्त गंभीर प्रकरण को लेकर विकास कुंज कॉलोनी निवासी पीड़ित आशीष पुत्र रवि दत्त ने उपजिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर 2 हजार रुपए नहीं देने पर आवेदन पत्र निरस्त करने की धमकी देने वाले उक्त पटवारी के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करने तथा आवेदन पत्रनुसार अपना ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र बनवाए जाने के लिए मांग की है ताकि उसका भविष्य सुरक्षित हो सके। उक्त मामले को लेकर एसडीएम लोनी संतोष कुमार राय से हुई बातचीत के दौरान उन्होंने बताया है कि प्रमाण पत्र जारी करने के लिए 2 हजार रुपये मांगे जाने का प्रकरण संज्ञान में आया है। शिकायती पत्रनुसार मामले में जांच की जा रही है, आरोप सही पाए जाने पर जो भी दोषी पाया जाएगा उसके विरुद्ध विभागीय कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…