सरताज खान
लोनी. संघ के प्रतिनिधि मंडल द्वारा उप जिलाधिकारी संतोष कुमार राय को दिए गए ज्ञापन में उल्लेख करते हुए कहा गया है कि लोनी और गाजियाबाद में ऑटो पर रूट नंबर का प्रावधान किया गया है। बावजूद लोनी में संबंधित प्रशासनिक अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा चलते ऑटो का फोटो खींचकर ऑनलाइन चालान कर दिया जाता है और बिना किसी पूछताछ व जांच-पड़ताल किए ऑटो को सीज कर दिया जाता हैं।
ज्ञापन के माध्यम से यह मांग भी की गई है कि लोनी में ऑटो को पांच सवारी पर ना रोका जाए क्योंकि ऑटो मजदूर बिना पांच सवारी के कुछ नहीं बचा पाएगा। कोरोना की महामारी से मजदूरों के परिवारों का भरण पोषण नहीं हो पा रहा है। 200, 300 रुपए प्रतिदिन कमाने वाला मजदूर बड़ी परेशानी से गुजर रहा है जिनके साथ हो रहे इस अन्याय के खिलाफ अब भारतीय मजदूर संघ ने ऑटो चालक मजदूरों को न्याय दिलाने की ठानी है। क्या इन ऑटो चालक मजदूरों को जीने का हक नहीं है जो इनके ऊपर कानून पर कानून बनते जा रहे हैं। आज के समय में ऑटो चलाना उनके चालक के लिए भारी हो गया है।
प्रतिनिधि मंडल ने अपने ज्ञापन के माध्यम से चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर हमारी मांगे नहीं मानी गई तो लोनी में संघ एक बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होगा।
ज्ञापन देने के दौरान नगर अध्यक्ष देवेंद्र कुमार, नरेश पांचाल, पिंटू, अच्छे लाल, सतीश उपाध्यक्ष व जीतू आदि पदाधिकारियों के अलावा अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…