आदिल अहमद
कानपुर। कानपुर आउटर पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध व अपराधियों के खिलाफ धरपकड़ अभियान के क्रम में स्वाट टीम प्रभारी मंसूर अहमद को आज एक बड़ी सफलता हाथ लगी जब अवैध असलहो सहित तीन शातिर चोरो को पकड़ कर उनके कब्ज़े से 61 चोरी के मोबाइल फोन बरामद किये। यह सफलता स्वाट टीम और थाना महाराजपुर की संयुक्त टीम को मिली है। गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम क्रमशः पीर मुहम्मद “कल्लू”, आमिर “सलमान” और फैसल “अनस” बताये जा रहे है। पुलिस ने विधिक कार्यवाही कर तीनो को आज अदालत में पेश किया, जहा से उन्हें न्यायिक हिरासत में अदालत ने भेज दिया।
उन्होंने बताया कि अभियुक्तों के खिलाफ थाना महाराजपुर में मुकदमा पंजीकृत कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है। अभियुक्तों ने ज़ुर्म इक़बाल करते हुए बताया है कि दरगाहों पर होने वाले मेलो व राजनीतिक सभाओं में भीड़ का फायदा उठाकर मोबाइल चोरी की घटनाओं को अंजाम देते है। जिसके बाद उन्हें नेपाल में जाकर बेचते हैं। तीनो अभियुक्तों के खिलाफ एटा सहित कानपुर में दर्जनों मुक़दमे पंजीकृत है। अभियुक्तों से पूछताछ में कई तथ्य सामने आए हैं उन तथ्यों को ध्यान में रखते हुए पुलिस और भी कुछ खुलासे जल्द ही कर सकती है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…