तारिक़ खान
डेस्क: श्रीनगर में पुलिस बस पर आतंकी हमले कि जानकारी निकल कर सामने आ रही है। आतंकी हमला एक पुलिस बस पर हुआ है, जिसमें 2 लोगों की मौत हो गई है। मिल रही जानकारी के अनुसार इसमे 12 अन्य घायल हो गए। यह हमला श्रीनगर के बाहरी इलाके जेवन में आज सोमवार शाम को हुआ।
आतंकवादियों ने अत्यधिक सुरक्षित इलाके में एक पुलिस बस पर भारी गोलीबारी किया। जहां विभिन्न सुरक्षा बलों के कई शिविर हैं। घटना आज सोमवार शाम पंथा चौक इलाके की है।
मिल रही जानकारी के अनुसार इलाके की घेराबंदी कर दी गई है। हमलावरों की तलाश के लिए अभियान शुरू कर दिया गया है। बताते चले कि कुछ दिन पहले ही कश्मीर के बांदिपोरा जिले में आतंकियों ने पुलिस की एक टीम पर फायरिंग की थी, जिसमें दो पुलिसकर्मी मारे गए थे। हमले में दोनों पुलिसकर्मी बुरी तरह घायल हो गए थे। जिन्हें अस्पताल ले जाया गया और वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था। यह हमला 10 दिसंबर को बांदिपोरा के गुलशन चौक पर हुआ था।
हाल ही में प्रवासी कामगारों और कश्मीरी अल्पसंख्यक समाज के लोगों को निशाना बनाए जाने की कुछ घटनाओं के बाद घाटी में यह दूसरा बड़ा आतंकी हमला है। पुलिस ने कहा था कि इन हमलों में शामिल सभी आतंकियों को पिछले दो महीने में अलग अलग मुठभेड़ों में मार गिराया गया था।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…