आदिल अहमद/मो0 कुमैल
कानपुर। कानपुर कमिश्नरेट के कुलीबाजार क्षेत्र निवासी हत्यारोपी बशर (25) की बीती रात रिश्तेदार की छत पर सोते समय हत्या कर दी गई है। मृतक पर हत्या का आरोप था और लगभग 8 माह पहले ही वह जेल से ज़मानत पर छुट कर बाहर आया था। घटना की जानकारी परिजनों को सुबह होने पर हुई। मृतक की माँ के तहरीर पर अनवरगंज पुलिस ने पांच नामज़द आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है।
पुलिस ने शादाब व उजैर को हिरासत में लिया है। बशर की बेवा चाची रानी अपने 12 साल के बेटे व 10 वर्षीय जुड़वां बेटियों संग रहती हैं। उनके पति गुलजार की मौत हो चुकी है। बशर उन्हीं के कमरे के पास जमीन पर सोता था। आरोपियों ने बशर पर ताबड़तोड़ चापड़ से हमला कर मौत के घाट उतार दिया लेकिन रानी को उसकी खबर तक नहीं लगी। पुलिस को आशंका है कि हत्यारों ने उसका मुंह दबाकर मौत के घाट उतारा होगा। बशर की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसके सिर व चेहरे पर भारी, धारदार हथियार से एक दर्जन वार की पुष्टि हुई है। हमले के बाद वह कोमा में चला गया और मौत हो गई। फिलहाल पुलिस तीन अन्य नामज़द आरोपियों की तलाश कर रही है और मामले की जाँच में जुट गई है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…