सरताज खान
अभी हाल ही में उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश में राज्य स्तर/जनपद स्तर पर मान्यता प्राप्त पत्रकारों के कार्यों की विशिष्टता के दृष्टिगत उनके स्वास्थ्य जोखिमों के कारण उन्हें एवं उनके आश्रित परिवार के सदस्यों को सरकारी चिकित्सालयों के अलावा नजदीकी प्राइवेट चिकित्सालयों में भी उपचार कराए जाने के उद्देश्य से ‘मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना’ के अन्तर्गत सम्मिलित करते हुए चिकित्सा सुविधा प्रदान किए जाने का निर्णय लिया है। इस सम्बन्ध में शासन द्वारा निर्देश जारी कर दिया गया है। जो निश्चित ही स्वागत योग्य है लेकिन गैर मान्यताप्राप्त पत्रकारों की लगातार अनदेखी करना भी ठीक नहीं है सरकार को गैर मान्यताप्राप्त पत्रकारों पर भी ध्यान देना चाहिए।
स्वस्थ लोकतंत्र के लिए आवश्यक है कि पत्रकार निष्पक्ष और निर्भीक होकर अपने काम को अंजाम दे। पत्रकारों के संगठन काफी समय से पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग करते आ रहे है लेकिन सरकारे इस पर ध्यान नहीं दे रही।हाल ही में पांच राज्यों मे विधानसभा चुनाव है पर अभी तक किसी पार्टी ने भी पत्रकारों के लिए कोई घोषणा नहीं की। सभी पार्टियाँ मीडिया से हमेशा सहयोग चाहती है लेकिन मीडिया कर्मियों की समस्याओ के समाधान के लिए ठोस कदम नहीं उठाती।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…