फारुख हुसैन
लखीमपुर। बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान न करने पर पलिया चीनी मिल के 3 अधिकारियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया है। जिसमें यूनिट हेड प्रदीप कुमार सालार, महाप्रबंधक गन्ना सुनील ढींगरा व वित्त प्रबंधक मनोज कुमार को नामजद हैं। बजाज ग्रुप की पलिया चीनी मिल पर किसानों का करीब 260 करोड़ से अधिक का बकाया है। जिसका चीनी मिल भुगतान नहीं कर रही है। पुराने बकाया भुगतान को लेकर किसान काफी दिनों से आंदोलित हैं।
दर्ज मुकदमे में कहा गया है कि वर्ष 2020-21 में किसानों से 120 लाख क्विंटल गन्ना खरीदा गया था, जिसका मूल्य 387।01 करोड़ बनता है। इसमें से चीनी मिल ने केवल 121 करोड़ का भुगतान किया और बाकी पैसा नहीं दिया। विभागीय अधिकारियों के निर्देश के बाद भी किसानों का भुगतान नहीं किया जा रहा है, जबकि गन्ना अधिनियम में यह व्यवस्था है कि खरीद के 14 दिन बाद उसका भुगतान किसान को कर दिया जाए। यह किसानों का शोषण, उनके साथ धोखाधड़ी व विश्वासघात है। समिति के विशेष सचिव की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने चीनी मिल अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाल ए0के0 राय ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…