फारुख हुसैन
लखीमपुर खीरी। लखीमपुर खीरी जिले में भारतीय जनता पार्टी ने शहर के जीआईसी मैदान में इकट्ठा होकर किसान ट्रैक्टर रैली आयोजित की। इस दौरान करीब 450 फैक्टर जैसी मैदान में इकट्ठा हुए। ट्रैक्टर रैली के दौरान सहकारिता मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा भी शामिल हुए। इस दौरान सदर विधायक योगेश वर्मा, श्रीनगर विधायक मंजू त्यागी, जिला अध्यक्ष सुनील सिंह के साथ भारतीय जनता पार्टी के अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
इसी के साथ साथ सहकारिता मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि अब गन्ने से सिर्फ चीनी नहीं बनेगी बल्कि एथेनॉल बनेगा, गन्ने से तेल पैदा किया जाएगा, देश को शक्तिशाली बनाने में किसानों का भले ही छोटा रोल हो लेकिन किसान देश को आगे बढ़ाने में सबसे बड़े सहयोगी हैं।
सहकारिता मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा ने इस दौरान एक नारा भी लगाया कि गांव उठेगा देश उठेगा, किसान जगेगा देश जगेगा। वहीं शहर के जीआईसी मैदान से ट्रैक्टर रैली शहर के बाईपास होते हुए महेवागंज शुभा गाढ़ा होते हुए वापस जीआईसी मैदान पहुंचेगी।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…