शाहीन बनारसी
वाराणसी. वाराणसी के चौक थाना क्षेत्र स्थित बेनिया तिराहे के निकट रहीम शाह बाबा की कब्रिस्तान के पास सड़क पर एक अज्ञात बुज़ुर्ग की लाश मिली है। लाश मिलने की सुचना मिलने पर चौक थाना क्षेत्र के पियरी चौकी इंचार्ज श्रीमन नारायण पाण्डेय ने मौके पर पहुच कर बुज़ुर्ग की शिनाख्त करवाने की कोशिश किया। मगर सफलता हाथ नही लगी। इस दरमियान बुज़ुर्ग को मंडलीय चिकित्सालय कबीर चौरा लाया गया जहा चिकित्सको ने उनके मृत होने की पुष्टि किया।
वही एसीपी दशाश्वमेघ अवधेश पाण्डेय ने नागरिको से अपील करते हुवे कहा है कि उक्त बुज़ुर्ग लाश को शव गृह कबीर चौरा में सुरक्षित रखवा दिया गया है। यदि कोई भी बुज़ुर्ग के सम्बन्ध में किसी प्रकार की जानकारी उनके शिनाख्त की रखता है तो वह चौक इस्पेक्टर के फोन नम्बर 9454404383 अथवा पियरी पुलिस चौकी प्रभारी श्रीमन नारायण पाण्डेय के फोन नम्बर 7524804813 पर संपर्क कर सकता है।
हम अपने सुधि पाठको से अनुरोध करते है कि यदि कोई उक्त बुज़ुर्ग जिनकी तस्वीर समाचार के साथ प्रकाशित है के मुताल्लिक उनकी शिनाख्त जानता है तो बराये मेहरबानी चौक इस्पेक्टर के फोन नम्बर 9454404383 अथवा पियरी पुलिस चौकी प्रभारी श्रीमन नारायण पाण्डेय के फोन नम्बर 7524804813 पर संपर्क करके उनको प्रदान कर सकता है। ताकि आखरी सफ़र में बुज़ुर्ग अपने परिजनों के कंधो पर जा सके।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…