शाहीन बनारसी
वाराणसी। हर हर महादेव, हर हर महादेव, नमः पार्वती पतये, हर हर महादेव के उद्घोष के साथ आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्री काशी विश्वनाथ धाम का लोकार्पण किया। हर हर महादेव के उद्घोष के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपना संबोधन शुरू करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मोर्या और डॉ0 दिनेश शर्मा, उप-राज्यपाल एवं अन्य राज्यों से आये हुए नेताओं और देश की जनता का धन्यवाद किया।
बाबा के गर्भगृह में पूजा अर्चना के बाद पीएम मोदी उन मजदूरो के बीच पहुंचे, जिन्होंने दिन-रात मेहनत कर बाबा के धाम को तैयार किया। पीएम ने उनके सम्मान में मजदूरो पर फुल बरसाए और उनके साथ बात-चीत की तथा फोटो खिचवाये। पीएम ने बाबा के धाम का श्रेय बाबा को ही देते हुए कहा कि काशी में एक ही सरकार है, जिनके हाथो में डमरू है। उनकी इच्छा के बिना यहां कोई नहीं आ सकता। मै भी उन्ही के इच्छा से आया हुआ हूँ।
इसके पूर्व काल भैरव मंदिर से पीएम मोदी गंगा मार्ग होते हुए ललिता घाट पहुंचे थे। जहाँ गंगा स्नान करके खुद कलश में जल भरा और पैदल बाबा विश्वनाथ के गर्भगृह पहुँच कर पूजन-अर्चन कर लोकार्पण किया। प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि हमने बाबा के धाम का नया रूप और नया कलेवर करके राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पीड़ा को दूर किया है। गाँधी जी के नाम पर बहुत से लोगो ने राजनीत किया है, मगर हमने उनके सपनो को सच किया है।
प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि आज शिव जी का प्रिय दिवस सोमवार है। आज की तिथि मार्गशीर्ष शुक्ला दशमी, विकास सम्वत 2078 नया इतिहास रच रही है। हम इसके साक्षी बने है। भगवान् विशेश्वर का आशीर्वाद एक अलौकिक उर्जा यहाँ से आती है और हमारे अंतर्रात्मा को जागृत कर देती है।जब भी कोई शुभ अवसर होता है सभी शक्तियां, देवियाँ काशी में उपस्थित हो जाती है। यहाँ आसपास जो अति प्राचीन मन्दिर विस्तृत हो गए थे उन्हें भी पुनर्स्थापित कर दिया गया है। अब आप यहाँ आयेगे तो आस्था और अतीत के गौरव का अहसास भी आपको होगा।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…