आदिल अहमद
नई दिल्ली। भाजपा सांसद वरुण गांधी भाजपा के सांसद होते हुए भी लगातार अपने पार्टी के सरकारों के खिलाफ हमला कर रहे है। उन्होंने कोई मौका नहीं छोड़ा और वह किसानो और नौजवानों के मुद्दों को लेकर निरंतर पार्टी के सरकारों पर निशाना साधते रहे है। अभी हाल ही में वरुण गाँधी ने कृषि कानूनों को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा था। कृषि कानूनों के खिलाफ निशाना साधने के बाद अब सांसद वरुण गाँधी ने यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा में पेपर लीक होने के मामले को लेकर प्रदेश की योगी सरकार को घेरे हुए है।
वरुण गांधी भाजपा सांसद होते हुए भी अपने पार्टी के सरकारो के खिलाफ हमलावर रहे है और कृषि कानूनों को लेकर किसानो का और पेपर लीक के मामले को लेकर नौजवानों का उन्होंने सहयोग करते हुए प्रदेश सरकार पर निशाना साधा है जबकि वह भाजपा के सांसद भी है, फिर भी उन्होंने किसानो और नौजवानों का सहयोग करते हुए निरंतर सरकार को निशाने पर ले रहे है। इसी बीच टीईटी पेपर लीक मामले में खुलासा हुआ है कि परीक्षा नियामक प्राधिकारी के सचिव संजय उपाध्याय और आरएसएम फिनसर्व लि। के निदेशक अनूप प्रसाद के बीच पुराने रिश्ते रहे हैं और बताया जा रहा है कि पूर्व में संजय की तैनाती नोएडा में भी रही है।
वही सूत्रों का कहना है कि जांच एजेंसी एसटीएफ को जानकारी मिली है कि प्रश्नपत्र छपने का काम देने से पहले नोएडा के पांच सितारा होटल में संजय और अनूप के बीच मीटिंग भी हुई थी। बताते चले कि यह काम 13 करोड़ रुपये का था, लेकिन काम देने से पहले न तो परीक्षा का काम लेने वाली कंपनी का टर्न ओवर देखा गया और न ही उसका सेटअप देखा गया। वहीं एसटीएफ के सूत्रों ने बताया कि आरएसएम को छपाई का काम मिलने के बाद से ही प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी करने वाले कई गिरोह सक्रिय हो गए थे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…