आदिल अहमद
कासगंज। हक की बात-जिलाधिकारी के साथ कार्यक्रम का आयोजन गुरुवार को जनपद में जिलाधिकारी हर्षिता माथुर की अध्यक्षता में पूर्वाहन 11:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक सफलतापूर्वक आयोजित हुआ। इसमें महिलाओं एवं बालिकाओं ने ऑफलाइन एवं फ़ोन कॉल के माध्यम से प्रतिभाग किया। प्रतिभागियों ने जिलाधिकारी एवं जिला प्रोबेशन अधिकारी से शिकायत की। अधिकारियों ने शिकायतों का तत्काल निराकरण/निस्तारण कर दिया।
जब वे लोग मेरे साथ बत्तमीजी कर रहे थे, तब मेरे भाई ने मुझे बचाने का प्रयास किया, तो सौरभ व कमल ने मेरे भाई से मारपीट की। हमने थाने में एफआईआर कराई, लेकिन एफआईआर के उपरांत भी उन दोनों को गिरफ्तार नहीं किया गया। जिलाअधिकारी ने कोतवाली कासगंज के नियमानुसार कार्यवाही के निर्देश दिए। यशोदा कुमारी कासगंज की रहने वाली हैं। यशोदा ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी का नियमित टीकाकरण पूर्ण होने के बाद कन्या सुमंगला योजना का आवेदन किया गया था, लेकिन अभी तक उन्हें कोई लाभ प्राप्त नहीं हुआ है।
जिलाधिकारी ने प्रोबेशन अधिकारी को निर्देश दिए कि नियमानुसार कार्यवाही की जाए। रामवती पत्नी नन्नू मल मोहल्ला धनपाल कस्बा गंजडुंडवारा की निवासी है। रामवती ने बताया कि आवेदन करने के बाद भी उनको वृद्धा पेंशन का लाभ नहीं मिल रहा है। जिलाधिकारी महोदया ने जिला समाज कल्याण अधिकारी को निर्देश दिए कि संबंधित प्रकरण में उचित कार्यवाही की जाए।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…