बापू नंदन मिश्र
रतनपुरा (मऊ)। हलधरपुर थाना क्षेत्र के मझौली गांव में शाम के लगभग साढ़े पाँच बजे राजमार्ग संख्या 34 पर बाइक और चार पहिया वाहन में आमने-सामने की भीषण टक्कर हो गई। जिसमें बाइक सवार अमित चौहान पुत्र लालजी की मौके पर ही मौत हो गई तथा पीछे बैठे कन्हैया चौहान पुत्र राम जन्म चौहान निवासी खरार बुरी तरह जख्मी हो गया। आनन-फानन में ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दिया।
वह ज्यों ही मझौली गाँव के पास पहुँचा, सामने से आ रहे चार पहिया वाहन से भीषण टक्कर हो गई। दोनों बाइक सवार सड़क पर गिर कर छटपटाने लगे। जहाँ कुछ ही देर बाद अमित की मौत हो गई। दुर्घटना की यह खबर कुछ ही दूरी पर स्थित मृतक के परिवार वालों को हुई। लोग घटनास्थल की तरफ दौडे़ परिजन युवक की मौत की खबर पाते ही दहाड़े मार कर रोने लगे। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया। चार पहिया वाहन चालक को पकड़ कर ग्रामीणों ने खूब पीटा और पुलिस को सौंप दिया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…