सरताज खान
गाजियाबाद (लोनी)। मंडोला सहित 6 गांव की अधिग्रहित जमीन के मुआवजे संबंधी मांगो को लेकर पिछले पांच वर्षो से धरने पर बैठे किसानों ने आज सरकार से अपनी नाराजगी प्रकट करने के लिए लगभग तीन घंटे तक राष्ट्रीय राज्य मार्ग 709-B को अमरूद रखा। गौरतलब हो कि मंडोला विहार योजना से प्रभावित मंडोला, नानू, पंचलोक, अगरोला, नवादा, मिलक बामला आदि गांव के किसानों की जमीन का अधिग्रहण आवास विकास परिषद की मंडोला विहार योजना के लिए किया गया था लेकिन तभी से प्रभावित किसान मुआवजे की रकम से संतुष्ट नहीं है।
नतीजन देखते ही देखते मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे अधिकारियों द्वारा रोषित किसानों को किसी तरह समझा-बुझाकर शांत किया गया और लगभग 3 घंटे बाद आवागमन सुचारू हो सका। इस दौरान किसानों ने अपनी मांगों से संबंधित एक ज्ञापन मौके पर पहुंचे अधिकारी को सौंपते हुए चेतावनी दी है कि यदि समय रहते उनकी मांग पूरी नहीं हो पाई तो आंदोलनकारी किसान अपना अगला कदम उठाने को मजबूर होंगे जिसकी समस्त जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…