समीर मिश्रा
कानपुर। कानपुर में आज एक व्यक्ति ने खुद को अपने कमरे में बंद करके गोली मारकर ख़ुदकुशी कर ली। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना कानपुर जिले के बर्रा थाना क्षेत्र की है। घटना की सुचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक की लाश को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है। मृतक की शिनाख्त बर्रा-2 हेमंत बिहार निवासी रितेश द्विवेदी के रूप में हुई है। मृतक पिछले कुछ दिनों से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। परेशानी का सबब पति-पत्नी का आपसी विवाद बताया जा रहा है।
बेटी का पिता अपनी बेटी को बहुत चाहता था। जिससे मिलने के लिए काफी परेशान व दुखी रहता था। जिसके चलते वह मन्द रहने लगा था। आज पिता सूर्य प्रकाश अपनी बहू द्वारा लगाए गए मुकदमे की तारीख में सुबह कचहरी गए थे और मां घर में पूजा कर रही थी। जिस बीच 11:00 बजे के आसपास रितेश के कमरे से गोली चलने की आवाज आई। जिसे सुनकर मां बेटे रितेश के कमरे की तरफ दौड़ी और गेट को ढकेला तो देखा दरवाजा अंदर से बंद था जिसे देख कर मां जोर-जोर से रोने चिल्लाने लगी।
आस-पड़ोस के लोग भी गोली और मां की आवाज सुनकर घर पहुंचे जहां उन्होंने दरवाजे को धक्का मार कर खोला तो देखा रितेश ने खुद को गोली मार ली थी और वह खून से लथपथ बेड पर पड़ा हुआ था। जिसे देख मां के पैरों तले जमीन खिसक गई। यह सब देख कर पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पाकर घटनाक्रम में पहुंची पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को बुलवाकर मामले की जांच पड़ताल कराई। जहां जांच के दौरान फॉरेंसिक टीम को घटनाक्रम से एक 315 बोर का अवैध कट्टा मिला। जिससे रितेश ने खुद को गोली मारी थी और उसका मोबाइल मिला है, जिसे जांच के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…