फारुख हुसैन
किसान नेता राकेश टिकैत ने लखीमपुर में किसानो से हुई हिंसा में मुख्य आरोपी मंत्री पुत्र आशीष मिश्रा पर जेल में किसानो को धमकी देने और मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाने का आरोप लगाते हुवे मांग किया है कि प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी अपने मंत्री अजय मिश्रा टेनी को बर्खास्त करे। उनका पुत्र अपने पिता के मंत्री पद का नाजायज़ फायदा उठाते हुवे ही ऐसी हरकते कर रहा है।
उन्होंने कहा कि टीईटी का पेपर लीक होना सरकार की साजिश हो सकती है। इसकी जांच होनी चाहिए। युवा रोजगार के लिए परेशान हैं। ये सरकार किसानों को रोजगार नहीं दे पा रही है। सरकारी संस्थानों का निजीकरण करने पर यह सरकार तुली हुई है। इसका पुरजोर विरोध किया जाएगा। जनता भी इसका विरोध करे। चुनाव को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव ने चुनाव लड़ने का आमंत्रण दिया है, उसके लिए धन्यवाद। लेकिन हम चुनाव नहीं लड़ेंगे। हम सरकार की नीतियों की निगरानी करेंगे। भाजपा की हिंदू-मुस्लिम की राजनीति से भी लोग बचकर रहें।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…