आदिल अहमद
कानपुर। कानपुर में बार एसोसिएशन चुनाव के दरमियान हुवे गोली काण्ड में मृत एक अधिवक्ता के प्रकरण में नामज़द आरोपी तरु अग्रवाल को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ करना शुरू कर दिया है। मामले की गहराई में जाने के लिए पुलिस प्रकरण से सम्बंधित सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। नामज़द आरोपी तरु अग्रवाल ने आज अहल-ए-सुबह लगभग 5:30 बजे पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया है। पुलिस ने बताया कि कैमरे के अनुसार 10-12 प्रत्यक्षदर्शी हैं। जिनकी पहचान की जा रही है। साथ ही मामले में तरु अग्रवाल का बयान लिया जा रहा है।
गौतम की अधिवक्ता चाची संगीता द्विवेदी ने कोतवाली पुलिस दी गई तहरीर में चुनावी रंजिश में गोली मारकर हत्या करने का आरोप लगाया है। गौरतलब हो कि शुक्रवार शाम करीब साढ़े चार बजे हंगामे के कारण एल्डर्स कमेटी ने मतदान स्थगित कर दिया, तब तक कुल 79 फीसद मतदान हो चूका था। शाम पांच बजे तोप गेट के पास स्थित अनवरगंज के फूलवाली गली निवासी अधिवक्ता गौतम दत्त के चैंबर के बाहर कुछ अधिवक्ता चुनाव पर चर्चा कर रहे थे। वह भी उसमें शामिल थे। इसी चर्चा के दरमियान कथित रूप से गोली मारी गई थी। मृतक अधिवक्ता की चाची संगीता द्रिवेदी भी एक वरिष्ठ अधिवक्ता है।
संगीता ने घटना के संबध में बताया कि उन्हें किसी अनजान फोन से घटना की जानकारी मिली थी। घटना के सम्बन्ध में संगीता का कहना है कि घटना से ठीक पहले आरोपियों ने उनके भतीजे से कहा था कि “तुम चुनाव जिताओगे…लो अब जीतो चुनाव…” यह कहते ही हत्यारे ने मेरे भतीजे को सरेआम गोली मार दी। इसके बाद गालियां बकते हुए मौके से अपने साथियों संग फरार हो गया। उन्होंने कोतवाली थाना प्रभारी को दी तहरीर में बताया कि शुक्रवार को चुनाव समाप्त होने के बाद शाम करीब 6:50 बजेे उनका भतीजा गौतम दत्त यूको बैंक के बाहर खड़ा था। तभी चुनाव में वर्चस्व की लड़ाई को लेकर बादशाही नाका, जनरलगंज निवासी तरुण गुप्ता अपने तीन अज्ञात साथियों संग उसके पास आया और गालीगलौज करते हुए तमंचे से पेट में गोली मार दी। गोली लगते ही वह लहूलुहान होकर गिर गया। इस दौरान उसके तीन अन्य साथी भी गालीगलौज करते हुए फरार हो गए। किसी अनजान फोन से संगीता को घटना की जानकारी हुई।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…