उमेश गुप्ता
बिल्थरारोड(बलिया) जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के महिला अध्ययन केंद्र के तत्वाधान में आज पर्यावरण प्रदूषण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन देवेंद्र पीजी कॉलेज के सभागार में किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ0 हरे राम सिंह ने किया। जिसमें महाविद्यालय के शिक्षक मेजर डॉ0 अरविंद कुमार सिंह, डॉ0 मुकेश झा, डॉ0 उमेश कुमार सिंह, सुभाष बहादुर सिंह, राम प्रताप चौरसिया ने प्रतिभाग किया।
आज परिणाम यह है कि ग्लेशियर बढ़ती हुई गर्मी के कारण लगातार पिघल रहे हैं समुद्र का जलस्तर बढ़ रहा है और ओजोन परत में होल बढ़ रहा है। यदि हमारी युवा पीढ़ी आज यदि जागरूक नहीं हुई तो कल का जीवन दुष्कर हो जाएगा। कार्यक्रम को अन्य लोगों के अलावा समरजीत बहादुर ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में अपने अध्यक्षीय संबोधन में प्राचार्य डॉ0 हरे राम सिंह ने प्लास्टिक के प्रयोग को रोकने का आह्वान किया और कहा कि घर से थैला लेकर ही बाजार निकले। प्लास्टिक और कचरा इधर-उधर ना फैलाएं और उसे कूड़ेदान में ही रखें। कार्यक्रम का संचालन डॉ0 मुकेश झा ने किया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…