शाहीन बनारसी
वाराणसी। वाराणसी के वरिष्ठ सपा नेता और पूर्व महानगर उपाध्यक्ष समाजवादी पार्टी रहे मोहम्मद हैदर “गुड्डू” को समाजवादी पार्टी ने बड़ी ज़िम्मेदारी देते हुवे उन्हें समाजवादी अल्पसंख्यक सभा का प्रदेश सचिव नियुक्त किया है। सपा अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश अध्यक्ष शकील नदवी ने नियुक्ति पत्र जारी करते हुवे मोहम्मद हैदर “गुड्डू” के मनोनयन पर मुहर लगाई है। इस मनोनयन से हैदर “गुड्डू” के समर्थको में हर्ष की लहर दौड़ पड़ी है।
इस अवसर पर बधाई देने पहुचे वरिष्ठ सपा नेता आदिल खान ने कहा कि समाजवादी संघर्ष में मोहम्मद हैदर “गुड्डू” का बड़ा योगदान रहा है। उन्होंने सियासत को समाजसेवा से जोड़ा है और लोहिया जी के सपने को साकार किया है। कोरोना काल में उन्होंने जिस निःस्वार्थ भाव से लोगो की सेवा किया उसके लिए वह बधाई के पात्र है। उनके सेवा भाव को देखते हुवे सपा ने उन्हें एक बड़ी ज़िम्मेदारी दिया है।
युवा सपा नेता मो0 सालिम अंसारी ने कहा कि मोहम्मद हैदर “गुड्डू” क्षेत्र और आम जन की समस्या को अपनी समस्या समझते है। ये उनके सेवा भाव को ज़ाहिर करने के लिए काफी है। उनके इसी समाज सेवा के कारण वह क्षेत्र के जनता के दिलो में राज करते है। उनके राष्ट्रीय कार्यकरिणी सदस्य मनोनीत होने पर वाराणसी में समाजवादी संघर्ष और भी मजबूती से बढेगा।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…